Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र संख्या 6 महाप्रबंधक कार्यालय के गेट पर नियोजन की मांग को लेकर धरने पर बैठे स्थानीय लोग

 


Dhanbad। बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र संख्या 6 महाप्रबंधक कार्यालय गेट के दोनों तरफ नियोजन की मांग को लेकर  स्थानीय लोग धरने पर बैठे हैं। एक तरफ गोधर के स्थानीय लोग अपनी जमीन के बदले नियोजन पर तो दूसरी तरफ  पूर्व कर्मी स्वर्गीय डेंगन पासवान के पुत्री स्वर्गीय चिंता देवी के आश्रित नियोजन के लिए जमे हुए हैं। धरने पर बैठे गोधर के स्थानीय लोगों का कहना है की रिजनल स्कोर बनाने के लिए 29.42 एकड़ जमीन गोधर में लेने के लिए  सहमति बनने, निबंधन कराने के बाद नियोजन एवं मुआवजा से वंचित रखा। इस योजना को पूरा करने के लिए हम ग्रामीण के साथ अनेको बार प्रबंधन ने वार्ता की पर हर बार आवश्वासन ही मिला। थाना प्रभारी के साथ सहगती पत्र पर प्रबंधन ने उचित कार्यवाही की बात की पर कुछ नही किया।  महाप्रबंधक कार्यालय में अंचलाधिकार क साथ वार्ता में  सहमती बनी की जिसका गलत नियोजना दया गया है। उसका जांच प्रबंधक अपने स्तर से कर पत्र issue किया जायेगा। जांच कर गलत नियोजन को पहचान कर पत्र अंचलाधिकारी को  अगली बैठक में दिया जायेगा  और आगे  की  कार्रवाई की जायेगी। आज तक बैठक नहीं किया गया । अंचलाधिकारी ने पत्र देकर बैठक आयोजन को कहा गया। लेकिन महाप्रबंधक के द्वारा प्रशासनिक अंचलाधिकारी के लिखित आदेश को लगभग 50 दिन बीत जाने के बाद अमल नहीं किया गया। मजबूरन हम  ग्रामीण रैयतगण अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल  महाप्रबंधक कार्यालय के गेट पर कर रहे है। भूख हडताल पर बैठने वाले में दिनेश महतो अजय महतो, ओममन्यु महतो, सुनील रवानी, लखी पांडे, मुकेश  रवानी, पार्वती देवी, शाकुंतला देवी का कहना है की जब तक हमारी मांगे पूरी हो जाती तब तक हम रैयत गण भूख हड़ताल पर रहेंगे। भूख हड़ताल पर बैठे  आंदोलनकारियो को अगर कुछ होता है तो सारी जवाबदेही प्रबंधक की होगी।

Post a Comment

0 Comments