धनबाद। पंपू तालाब में आज सुबह मछलियो के मरने की खबर क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ पम्पू तालाब के पास जुटने लगी। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश में गंदे पानी के कारण तालाब में ऑक्सीजन की कमी से मछलियां मरी है। स्थानीय निवासी मोहम्मद असगर अंसारी ने बताया की तालाब की साफ सफाई को लेकर नगर निगम या रेलवे ने कोई पहल आज तक नही किया है, जिस वजह से आज कई क्विंटल मछली मर गई। लोगों की माने तो तालाब में गन्दगी की वजह से हर साल मछली इसी तरह मर जाती है। इस क्षेत्र का एकमात्र तालाब होने के बावजूद भी रेलवे के द्वारा साफ सफाई नहीं कराया जाता है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments