Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बीसीसीएल के दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता का मटकुरिया क्लब में हुआ सफल आयोजन,महिला वर्ग के एकल प्रतियोगिता में रिंकू कुमारी विजेता बनी, उप विजेता का ताज सिजुआ की लवली मिश्रा के सर सजा

 

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के  दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता का आज कुसुंडा क्षेत्र के जवाहर नगर मटकुरिया क्लब में सफल आयोजन संपन्न  हुआ। आज की खेल में महिला वर्ग में एकल प्रतियोगिता में  रिंकू कुमारी कोयला भवन विजेता बनी एवं उप विजेता सिजुआ क्षेत्र की लवली मिश्रा बनी। महिला वर्ग में जुगल प्रतियोगिता में विजेता बने शिल्पी वर्मा एवं रेणुका कुमारी गोविंदपुर क्षेत्र उप विजेता बने रिंकू कुमारी एवं वंदना देवी कोयला भवन। पुरुष वर्ग में एकल प्रतियोगिता में विजेता बने मंटू राम  कतरास क्षेत्र एवं उप विजेता बने दीपक कुमार सिंह वास्ता कोला क्षेत्र। 

पुरुष वर्ग में जुगल प्रतियोगिता में विजेता बने मंटू राम एवं अरुण वर्मा सिजुआ क्षेत्र उप विजेता बने चंचल चक्रवर्ती एवं सुबोध कुमार कोयला भवनआज के मुख्य अतिथि निर्देशक वित्त बीसीसीएल कैरम प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किए एवं खिलाड़ियों को आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर अन्य अतिथि महाप्रबंधक वित्त, बिक्रम घोष, विभाग अध्यक्ष कल्याण मैडम निर्मल किरण, महाप्रबंधक कुसुंडा क्षेत्र बीके गोयल, एजीएम कुसुंडा प्रणब दास, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक कुसुंडा, उमंग ठक्कर, चंद्रप्रकाश, सुभोजित मंडल, सुरेश अहिरवार अमियो आभास उद्घोषक सुरेश, सूरज देव सिंह, खेल प्रभारी पीएस दत्ता, गणेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, नीतीश पांडे उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments