धनबाद। बांसफोर जाति एकता संघ की धनबाद क्षेत्रीय कमेटी ने रविवार को गोल्फ ग्राउंड बस्ती में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें सुनीता देवी और विनोद बांसफोर को शॉल देकर सम्मानित किया गया। मदन बांसफोर व रमाशंकर बांसफोर ने कहा कि सुनीता व विनोद का समाज को एकजुट करने में अहम योगदान रहा है। समारोह के दौरान बांसफोर समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। 24 नवंबर को नए सिरे से नए संगठन का गठन किया जाएगा। मौके पर सुरेश बांसफोर, अवधेश बांसफोर, विनोद बांसफोर, मनोज बांसफोर, सुरेश बांसफोर, सोहन बांसफोर, महेंद्र बांसफोर, गणेश बांसफोर समेत बड़ी संख्य में समाज के लोग मौजूद थे।
0 Comments