Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शहीद मनींद्र नाथ मंडल की 29 वें शहादत दिवस पर शहीद मनींद्र नाथ मंडल की धर्मपत्नी रेखा मंडल ने कहा की माफियाओं ने उनकी हत्या जरूर की पर उनके विचारों को नहीं मार सके, उनके विचार आज भी जिंदा हैं

 

धनबाद: शहीद मनींद्र नाथ मंडल के 29वां शहादत दिवस पर मंगलवार को सरायढेला स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त विनोद पांडे और फागु बेसरा मुख्य रूप से समाधि स्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर  बरवाअड्डा में प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर झामुमो के तमाम नेता के साथ विपक्ष के बड़े चेहरे ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया। सर्वप्रथम शहीद मनींद्र नाथ मंडल की धर्मपत्नी रेखा मंडल और पूरे परिवार ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। शहीद मनींद्र नाथ मंडल को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि वे झारखंड आंदोलन के एक अग्रणी आंदोलनकारी थे। आज स्वर्गीय मंडल जैसे वीर शहीदों के वजह से अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा हो पाया हैं। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को व परीक्षा में बेहतर परिणाम बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शहीद मनींद्र नाथ मंडल की धर्मपत्नी रेखा मंडल ने कहा कि अपने पूरे जीवन काल में उन्होंने गरीबों की आवाज को बुलंद किया। माफियाओं ने उनकी हत्या जरूर की पर उनके विचारों को नहीं मार सके उनके विचारों आज भी जिंदा हैं। मासस नेता जगदीश रवानी ने बताया कि शहीद मनींद्र नाथ मंडल गरीबों के नेता थे। वह समाज के लोगों के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठन भी शामिल हुए। कई लोग ढोल नगाड़े व मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए शामिल हुए। कार्यक्रम में मंच का संचालन खेदन महतो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बाघमारा विधायक ढुलू महतो, कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा, कंसारी मंडल, हातिम अंसारी, पूर्व पार्षद गणपत महतो, आदर मंडल आदि मौजूद थे।




ये हुए सम्मानित

शिक्षिका के रूप में प्राचार्य  इंद्राणी घोष, शिक्षा के क्षेत्र में स्नातकोत्तर संसकृत में विश्व विद्यालय टाॅपर  कल्पना महतो,कानून के  क्षेत्र में  अधिवक्ता  सोहागी देवी, नशा मुक्ति आंदोलन की नेत्री सुन्दरी देवी,खेल क्षेत्र में करिश्मा प्रसाद को कंसारी मंडल सभा अध्यक्ष  ट्रस्ट महासचिव  रेखा मंडल पुर्व पार्षद जैक ट्रस्ट अध्यक्ष,गणपत महतो उपाध्यक्ष के द्वारा  सम्मानित किया गया ।



मेमको मोड़ पर शहीद मनींद्र नाथ मंडल की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण

मेमको मोड़ शहीद मनींद्र नाथ चौक पर शहीद मनींद्र नाथ मंडल की आदमकद प्रतिमा का विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त विनोद पांडे और फागु बेसरा ने अनावरण किया। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा की झारखंड अलग राज्य का केंद्र बिंदु धनबाद रहा है यहीं से निकलकर यह आंदोलन छोटा नागपुर और संथाल परगना तक पहुंचा। उन्होंने बताया कि झारखंड से पहले हमारी कोई पहचान नहीं थी ना हम बिहारी कहलाते थे ना ही बंगाली अलग झारखंड राज्य ने हमें अपनी पहचान दिलाया। मनींद्र नाथ जैसे हजार लोगों की शहादत पर अलग राज्य बना। हम लोग आंदोलनकारी हैं जो लोग राजनीति करते हैं उन्होंने यहां ज्यादा सत्ता सुख भोगा। 2019 में युवा नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी मूलवासी की सरकार बनी। आज मुख्यमंत्री को दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह डरे नहीं हैं उन्होंने बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले योजना, वृद्ध जनों को पेंशन और समाज में पिछड़े लोगों को स्कॉलर शिप देकर विदेश में पढ़ाने का काम किया। राज्य मंत्री विनोद पांडे ने कहा कि मणीन्द्रनाथ मंडल के साथ हम लोगों ने मिलकर काम किया है। आज उनकी मूर्ति का अनावरण के साथ यह सोचने की जरूरत है कि उन्होंने जो शहादत देने का काम किया इसका उद्देश्य क्या था। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी लोगों के हर विश्वास पर खरी उतरेगी। राज्य मंत्री फागु बेसरा ने कहा की मणींद्र नाथ मंडल, विनोद बिहारी महतो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आंदोलन से अलग राज्य की नीव पड़ी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रविन्द्र नाथ महतो,अध्यक्ष झारखंड विधानसभा,  विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक ढुलू महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के  महासचिव व समन्वय समिति के सदस्य द्वय विनोद पांडेय,फागु बेसरा, युवा आंदोलन कारी झारखंडी खतियानी नेता जयराम महतो,पुर्व मंत्री  झारखण्ड  सरकार  जलेश्वर  महतो सिन्दरी विधायक  इंद्रजीत  महतो की पत्नी  तारा देवी, पुर्व विधायक फुलचंद मंडल, सूड़ी कल्याण समिति की महिला अध्यक्ष रीना मंडल, पुर्व मंत्री बिहार आबो देवी, हरि प्रसाद पप्पु, बबलुमहतो, जगदीश  रवानी ,वैभव सिन्हा,जगत महतो लखी सोरेन, विवेक मंडल प्रमुख, डा0 सुभाष  चंद्रा,प्राचार्य  प्रबोध चंद्र मंडल,हातिम अंसारी,बेंगु ठाकुर,महेश्वर  साहु वीरेन्द्र साहु रजीव मंडल,पवन महतो ,राजेश मंडल  अनील कुम्भकार,सुनील मंडल,सुशील मंडल,प्रशांत  मंडल,पंचानन मंडल,श्रीकांत मंडल,विरेन मंडल, मनीष साव ,राजेन्द्र पांडेय, हिरेन मंडल ,फटीक मंडल,बलरम साव,प्रदीप मंडल, गौतम मंडल, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

झारखण्ड आंदोलनकारी वीर शहीद मणींद्र नाथ मंडल का परिचय

शहीद मणींद्र नाथ मंडल

कदकाठी- 5 फिट 9 इंच

पिता- स्व. लंबोदर मंडल

माता- स्व. बालिका मंडल

पत्नी- रेखा मंडल

पुत्र-  सत्यजीत मंडल उर्फ ददन मंडल

पुत्री-  टूमपा मंडल

गाँव- कोचाकुल्ही, सराईढ़ेला, धनबाद

जन्म-17-08-1949.

मृत्यु-17-10-1994.

शहीद मणींद्र नाथ मंडल  झारखण्ड अलग राज्य आंदोलनकारी एवं सभी समाज के अग्रणी नेता थे। मणीं बाबू गरीब, शोषित, पीड़ित, लाचार, असहाय मज़दूर, दबे कुचलें लोगों के आवाज़ बनकर हर कदम, हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने वाले मसीहा थे। साथ ही उन्होंने विस्थापितों के हक लिए लड़ाई लड़ी, उनको उनका हक़ दिलाया। झारखण्ड सूंड़ी समाज कल्याण समिति के संस्थापक बन दहेज विरोधी आंदोलन भी चलाया। भले वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका विचार एवं उनका क्रांतिकारी संवाद, हम सभी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।आज शहीद मणींद्र नाथ मंडल जैसे वीर शहीदों के वजह से अलग झारखण्ड राज्य का सपना पूरा हो पाया हैं। वे सदैव किसान मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। बीसीसीएल, ईसीएल, सीसीएल में मजदूरों की आवाज बने। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने संघर्षो पर चलकर एक ही दिन में करीबन 700 लोगो को रोजगार दिलवाया।

जब जब जुल्मी जुल्म करेगा सत्ता की गलियारों से चप्पा चप्पा गूंज उठेगा शहीद मनिंद्रनाथ मंडल के नारों से, शहीद मनिंद्रनाथ मंडल के नारों से- रीना मंडल 

  

आज मेमको मोड़ धनबाद में झारखंड के शहीद मनिंद्रनाथ मंडल के आदमकद प्रतिमा का अनावरण झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्माननीय रवींद्रनाथ महतो  के शुभ हाथों से किया गया। मौके पर सूड़ी समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना मंडल ने कहा की आज से इस स्थान का परिवर्तित नाम शहीद मनिंद्रनाथ मंडल चौक से जाना जाएगा। यह एक ऐतिहासिक दिन है। 

  

भाषाई अल्पसंख्यक आयोग में बांग्ला भाषा को स्थान देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को  सौंपा गया ज्ञापन

भाषाई अल्पसंख्यक आयोग में बांग्ला भाषा को स्थान देने के लिए झारखंड बंग भाषा उन्नयन समिति की कार्यकारी अध्यक्ष रीना मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और बताया कि  वर्णित विषयों के आलोक में माननीय के ध्यान आकृष करते हुए कहना यह है कि झारखंड अलग प्रांत के बाद गठित अल्पसंख्यक आयोग में भाषाई अल्पसंख्यक आयोग के आधार पर बंग भाषी समुदाय को पूर्व में सभी सरकारों में स्थान दिया गया था, जबकि इस बार के नामांकित पदों में सरकार द्वारा भाषाई अल्प संख्यकों में बंगला भाषियों को नजर अंदाज करते हुए आयोग के किसी भी पद पर स्थान नहीं दिया गया। आयोग में बांग्ला भाषा को को भी उचित स्थान प्रदान करें,बांग्ला भाषी समाज सदैव आपके आभारी रहेंगे।







Post a Comment

0 Comments