Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्याम भक्त मंडल हीरापुर के 48 वें वर्ष 29 अक्टूबर को गोल्फ ग्राउंड में श्री श्याम गुणगान महोत्सव का होगा आयोजन

धनबाद: श्री श्याम भक्त मंडल हीरापुर के 48वे वर्ष के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर 2023 को गोल्फ ग्राउंड में श्री श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन धूमधाम से करने जा रही है। सुप्रसिद्ध भजन गायक ने परविंदर पलक, संजय सैन, मनोज सैन, राजेश शर्मा, सूरजगढ़ की टीम, अपने भजनों से बाबा को रिझाएंगे। मुख्य रूप से सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल जी ( चंडीगढ़ वाले) भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में 80 फिट चौड़ा और 25 फिट लम्बा दरबार बनाया जा रहा है।अलग अलग प्रकार के सवामणी की भी व्यवस्था कार्यक्रम में की गई है।इस कार्यक्रम में श्याम रसोई के रूप में प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। आस पास के लगभग 300किलोमीटर के दायरे में जितने भी श्याम मंडल है उन सभी मंडल से श्याम भक्तो का आगमन होगा।



Post a Comment

0 Comments