Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अमर बाउरी बने विधायक दल के नेता, ख़ुशी में भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने पटाखा और मिठाई खिलाकर मनाई ख़ुशी, विधायक जेपी पटेल विधानसभा में सचेतक बने

 


धनबाद : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अमर बाउरी के विधायक दल के नेता बनने पर रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए  जश्न मनाया। पार्टी द्वारा अधिकृत पर्रवेक्षक केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की रिपोर्ट एवम उसपर सम्यक विचारोपरांत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार पार्टी ने प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अमर कुमार बाउरी को नेता विधायक दल साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष एवम  विधायक जेपी पटेल को विधानसभा में पार्टी का सचेतक घोषित किया है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की।


मौके पर धनबाद भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया को बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी को सचेतक बनाये जाने पर भाजपा पार्टी धरातल पर काफी से मजबूत होंगी। अमर बाउरी एवं जेपी पटेल के नेतृत्व में झारखंड के सबसे मजबूत पार्टी भाजपा अपनी परचम लहराएंगी।






Post a Comment

0 Comments