Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घट स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा हुई

बरवाअड्डा ;लोहार बरवा मंडल पाड़ा दुर्गा मंदिर में आज से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हुआ। घट स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा बहुत ही धूमधाम से संपन्न किया गया। नवरात्रि में माता की सवारी का विशेष महत्व होता है माता हाथी पर सवार होकर धरती पर आ रही है हाथी पर माता का आगमन अच्छी वर्षा  और खेती का संकेत है। इस से देश में अन्न धन का भंडार बढ़ेगा, साथ ही ज्ञान की वृद्धि होगी।हाथी को शुभ का प्रतीक माना गया है। गांव की सभी महिलाओं के साथ झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष  रीना मंडल भी पूजा में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना किया।मौके पर पूर्व मुखिया कल्पना मंडल व गांव और आसपास के सभी महिलाएं उपस्थित रही।



Post a Comment

0 Comments