Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की धनबाद में एंट्री के साथ ही कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह


Dhanbad। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की करीब 6 बजकर 13 मिनट पर एंट्री हुई। राहुल गांधी का काफिले की धनबाद में एंट्री के साथ पार्टी के नेता जोरदार नारेबाजी करने लगे। राहुल गांधी तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। जामताड़ा और धनबाद बोर्डर के करमदाहा पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ता जिस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। वह वक्त भी आ गया। जिस वाहन में राहुल गांधी सवार थे।उनके वाहन को रोकने की कोशिश कांग्रेस नेताओं ने की।लेकिन उनके वाहन को नही रोका गया।यह इलाका पूरी तरह से नक्सल प्रभावित है।सुरक्षा के लिहाज से राहुल गांधी के वाहन को नही रोका गया।राहुल गांधी का काफिला आगे बढ़ गया।पार्टी के नेता भी उनके काफिले के साथ आगे बढ़ गए।जिला प्रशासन की टीम भी राहुल गांधी के काफिले के साथ आगे बढ़ी।

करमदाहा से करीब 10 किलोमीटर स्थित पूर्वी टुंडी के हलकट्टा में राहुल गांधी का विश्रामगृह तैयार किया गया है।उनका काफिला हलकट्टा विश्रामगृह पहुंचा।विश्राम गृह के आसपास भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की भींड जुटी रही।राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता ललाइत नजर आए।



Post a Comment

0 Comments