Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नीतीश कुमार के जन्मदिन पर जिला जनता दल यू ने उन्हें प्रधानमंत्री से भारत रत्न की उपाधि देने की मांग किया

 



Dhanbad। नीतीश विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को गांधी सेवा सदन में जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार का 73वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया। पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन लाने का काम किया है। वह बेदाग छवि के हैं। वर्तमान समय में किसी व्यक्ति के लिए बेदाग होना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। दूसरे राज्यों में भी नीतीश मॉडल लागू कर राज्यों को विकसित किया जा सकता है। जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न का उपाधि देने का मांग किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने का कामना किया गया। वहीं पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नीतीश कुमार को भारत रत्न की उपाधि देने का मांग किया है। उक्त मौके पर प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश सचिव राजू कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विद्यानंद पासवान, केबी सहाय, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बिंदु देवी, शिशिर कुमार दा,

झप्पू सिन्हा, अशोक सिंह, स्मृतिकांत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना सिन्हा, सकलदेव राय, उचित महतो, रीता रानी मंडल, लक्ष्मी देवी,  विजय सिंह कुशवाहा, शंकर चौरसिया, अक्षय सिन्हा, शिवचरण महतो  आदि मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments