धनबाद : नया बाज़ार स्थित भठ्ठा मोहल्ला निवासी समाजसेवी सह धनबाद फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष शब्बीर आलम उर्फ तुफ्फू के बड़े भाई महताब आलम का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वे 52 वर्ष के थे। वे अपने पिछे भरा पुरा परिवार छोड़ कर चले गए। वहीं परिजन का रो रो कर कर बुरा हाल है। स्व महताब आलम के देहांत की खबर पुरे क्षेत्र मे आग की तरह फैल गई और उनके घर पर संताव्ना देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग इस खबर को सुन कर हत्प्रभ थे। वहीं मौके पर शब्बीर आलम उर्फ तुफ्फू ने बताया की दिनांक 07-07-24 को उनके बड़े भाई स्व महताब आलम की जनाज़े की नमाज दोपहर के 1:30 बजे नया बाज़ार ईदगाह मस्जिद मे अदा की जाएगी और उसके बाद रांगाटांड स्थित पुरानी कब्रिस्तान मे उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। उन्होने सभी लोगों से इस मौके पर शामिल होने और स्व. महताब आलम के हक मे दुआ करने की अपील की है।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments