Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं महामंत्री रविशंकर शर्मा का धनबाद दौरा, धनबाद जिला एवं कतरास शाखा मारवाड़ी सम्मेलन के संगठन विस्तार एवं सम्मेलन के कार्यालय हेतु संस्थापक ट्रस्टी बनाने पर चर्चा किया गया


धनबाद। धनबाद जिला एवं कतरास शाखा  में प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल प्रांतीय महामंत्री  रवि शंकर शर्मा एवं  प्रकाश बजाज जी का धनबाद एवं कतरास पहुंचने पर शाखा अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शाखा सदस्यों से नये सदस्यों बनाने पर विचार-विमर्श किया। धनबाद जिला एवं कतरास शाखा से प्रांतीय कार्यालय हेतु संस्थापक ट्रस्टी बनने पर कई सदस्यों की सहमति प्राप्त हुई है। बैठक में बड़ी संख्या में जिला एवं शाखा के सदस्य उपस्थित हुए। सबने प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब हमें उम्मीद है कि इतने वर्षों के बाद प्रांत को अपना कार्यालय प्राप्त हो जायेगा। धनबाद जिला के  योगेन्द्र तुलस्यान जी को सम्मेलन कार्यालय के लिए धनबाद जिले से संस्थापक ट्रस्टी बनाने के लिए संयोजक बनाया गया है उन्होंने धनबाद जिला से 50 ट्रस्टी सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। धनबाद जिला के अध्यक्ष श्री कृष्णा अग्रवाल, मंत्री श्री ललित झुनझुनवाला प्रमंडलीय मंत्री श्री जितेन्द्र अग्रवाल श्री चेतन गोयनका पूर्व अध्यक्ष श्री योगेन्द्र तुलस्यान विनय अग्रवाल अरुण अग्रवाल किशन वीरू शंघाई अमित अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने बैठक में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा बनाए गए नये संविधान में आजीवन सदस्य बनने के सदस्यता शुल्क में की गई बेतहाशा वृद्धि का पुरजोर विरोध किया और सबने यह प्रण लिया कि इस तुगलकी फरमान का पुरा झारखंड विरोध करेगा।


Post a Comment

0 Comments