Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोटरी जेरी पॉवेल जयपुर लिंब सेंटर त्रीदिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के पहले दिन 35 दिव्यांगजनों का चयन कर उनका माप लिया गया


Dhanbad । रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित रोटरी जेरी पॉवेल जयपुर लिंब सेंटर, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची शाखा, राउंड टेबल धनबाद, इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद एवं कतरास तथा जैन समाज स्थानकवासी, बड़ा गुरुद्वारा , बैंक मोर के संयुक्त तत्वावधान में त्रीदिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का विधिवत उद्घाटन  सम्पन्न हुआ। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष राहुल व्यास ने  इस शिविर के बारे में जानकारी देते  हुए कहा कि हम सबका प्रयास समाज के सबसे पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए एक वरदान साबित होगा और वो भी स्वतंत्र रूप से समाज की मुख्यधारा से जुड़ पाएंगे। रोटरी जैरी पॉवेल जयपुर लिंब सेंटर के प्रोजेक्ट चेयरमैन  विकास शर्मा जी ने सभी को जानकारी दी की विगत 16 वर्षों से रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित हमारा केंद्र दिव्यांग जनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध करवाती आ रही है। अब तक हमारे केंद्र के द्वारा लगभग 5000 दिव्यांगजनो को लाभान्वित किया गया है। आज शिविर के  प्रथम दिन 35 दिव्यांगजनों का चयन कर उनका  माप लिया गया एवं उनको रविवार को कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। कल भी शिविर में आने वाले लाभार्थियों का माप लिया जाएगा। आज के शिविर को सफल बनाने में श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री कनव बाली, श्री राजेश परकेरिया, श्री राजीव गोयल,  श्री संजीव बियोत्रा, श्रीमती शिल्पा रस्तोगी, श्रीमती पोलोमी सिंहा, रोहित पोद्दार, सुरेश अग्रवाल एवं अन्य सदस्यगण का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments