धनबाद। सिख रेजीमेंट सेंटर, रामगढ़ के रिकॉर्ड ऑफिस और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक धनबाद के तत्वाधान में दिनांक 20 सितंबर 2024 को प्रातः 8:30 बजे से कार्यालय सभागार में भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, वीर नारियों और आश्रितों के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
मिलन समारोह की अध्यक्षता ग्रुप कैप्टन अनिल तिवारी, ऑफिसर इंचार्ज ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक धनबाद के द्वारा की गयी।मिलन समारोह के मुख्य संयोजक सिख रेजीमेंट सेंटर, रिकॉर्ड ऑफिस के Chief Record officer लेफ्टिनेंट कर्नल Mashur B Thapa, OIC Pension Major करिअप्पा, नायब सूबेदार अरुण कुमार तथा 02 क्लर्क, जिन्होंने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं परिवारजनों के साथ पेंशन संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं को साझा किया। Lt Col Mashur B Thapa saab ne इसके साथ-साथ भूतपूर्व सैनिकों एवं परिवार जनों को मिलने वाले अन्य लाभों जैसे ग्रुप इंश्योरेंस, काॅम्यूटेशन, ओआरओपी 3, बेनिफिट्स इत्यादि पर भी चर्चा की। भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित सर्विस दस्तावेजों में भाग-।। के प्रशासन से संबंधित सावधानियां एवं सामान्य त्रुटियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।समारोह को सीडीए पटना टीम के अकाउंट्स ऑफीसर श्री Sumit कुमार द्वारा भी संबोधित किया गया, जिनका मुख्य उद्देश्य स्पर्श एवं पेंशन संबंधी जानकारियों को साझा करना एवं समस्याओं का फौरी निष्पादन करना रहा।
समारोह में डिफेंस सर्विस पैकेज के तहत सैलरी एवं पेंशन अकाउंट्स के फायदे को आईसीआईसीआई बैंक Dhanbad शाखा के द्वारा चर्चा की गई। आइसीआइसीआइ बैंक के टीम द्वारा वेल्थ मैनेजमेंट के विभिन्न प्रारूपों पर भी चर्चा की गई।भारी संख्या में पूर्व सैनिक एवम उनके आश्रितों ने इस समारोह में आकर लाभान्वित हुए।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments