Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जदयू की झरिया विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन से राजनीतिक चर्चाओं का दौर जोरों पर,ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने कहा कि अगर एनडीए गठबंधन ने उन्हें उम्मीदवार बनाया तो वे झरिया सीट जीतकर गठबंधन की झोली में डालने का काम करेगें

 


भागा: धनबाद जिला जनता दल यू. की ओर से झरिया विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन  आयोजित हुई। जिसमें बिहार के एम.एल.सी.  विजय सिंह,झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव के अथक प्रयास से सम्मेलन सफल हुआ जिसकी चर्चा अन्य पार्टियों में जोरों पर है। एनडीए घटक के मुख्य दल भाजपा से लेकर विपक्ष कांग्रेस तक यह कयास लगाने लगा है की जदयू का शीर्ष नेतृत्व झरिया सीट  की डिमांड कर सकता ह। इससे पहले जदयू से स्वर्गीय बच्चा सिंह झारखंड सरकार के मंत्री रह चके हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने बताया कि  अगर एनडीए गठबंधन उन्हें झरिया से टिकट देती है तो वे झरिया सीट जीतकर गठबंधन को देने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि झरिया की आम जनता के साथ  पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें झरिया विधानसभा से उम्मीदवार देखना चाहती है। साथ-साथ उन्होंने कहा अगर गठबंधन के तहत यह सीट भाजपा के पाले में जाती है तो वे भाजपा का पूरा समर्थन करेंगे और अगर यह सीट जदयू के खाते में आती है भाजपा को भी जदयू को पूरा सहयोग करना चाहिए।

झारखंड में 12 सीट की डिमांड कर सकती है जदयू 

राजनीतिक सूत्रोंके अनुसार जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पार्टी में शामिल होने पार्टी बिहार के साथ झारखंड में भीकाफी मजबूत हो गई है।  ऐसे में यदि झारखंड की 81 विधानसभा सीट में से  12 सीट की डिमांड कर सकती है। जिसमें धनबाद लोकसभा के झरिया और टुंडी विधानसभा शामिल है।

एमएलसी ने पार्टी के झारखंड में चुनाव लड़ने के दिए संकेत

बिहार के एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार झरिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में इस बात का संकेत दे चुके कि जदयू झारखंड में चुनाव लड़ेगा. सीट पार्टी तय करेगी. कहा कि विपक्ष के नेता देश के बाहर जाकर देश की आलोचना करते हैं. नीतीश कुमार ने झारखंड को अपना माना है. उन्होंने बिहार कोटे से खीरू महतो को राज्यसभा भेजकर झारखंड का मान बढ़ाया है. झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी है. महिलाओं पर अपराध चरम पर है. झारखंड सरकार को बिहार मॉडल लागू करने में पसीना छूट रहा है. झारखंड के विकास के लिए शराबबंदी जरूरी है. एमएलसी विजय सिंह ने कहा कि झारखंड बिहार से काफी पीछे रह गया है. पार्टी झारखंड में खीरू महतो के नेतृत्व में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी. सीट का बंटवारा आलाकमान तय करेगा।

रामस्वरूप यादव का एक परिचय 

रामस्वरूप यादव जनता दल यु के गठन के समय से ही लोक दल के साथ पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी को उन्होंने अपने जीवन का 35 साल समर्पित किया है। वर्तमान में वे पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठके प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे जदयू में 12 वर्ष निर्विरोध अध्यक्ष रहचुके हैं इसके साथ ही प्रदेश महासचिव के साथ पार्टी के अन्य जिम्मेदारियां को बखूबी निभाया है।

Post a Comment

0 Comments