धनबाद:-झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना स्थापना दिवस आगामी 4 फरवरी को मनाएगा इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा एवं राज आनंद सिंह के द्वारा सरायढेला स्थित आमोर होटल में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में जीएमएम के कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे।
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा ने बताया कि जेएमएम के स्थापना दिवस को लेकर बैठक की गई है वहीं इस बार 50000 से अधिक लोगों के आने का अनुमान है जिसमें महिलाएं भी शामिल होंगी। यह लोग धनबाद के अलावा आसपास के क्षेत्र से पहुंचेंगे।
आगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मंत्री सूददिव्या सोनू के साथ-साथ झामुमो के नेता, विधायक व मंत्री पहुंचेंगे।वही राज आनंद सिंह ने बताया कि आगामी 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना स्थापना दिवस मनाएगा जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ इसमें शामिल होंगे।आगे उन्होंने धनबाद धनबाद की जनता से आग्रह किया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना दिवस में शामिल होकर इसे यादगार एवं ऐतिहासिक बनाएं।
हम आपको बता दें दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना 4 फरवरी सन 1973 को टुंडी से किया था जो की धनबाद का एक विधानसभा क्षेत्र है इस कारण झामुमो अपना स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष धनबाद में भव्य रूप से मनाता है इस वर्ष भी स्थापना दिवस को लेकर बैठक की गई और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा अभी-अभी जेएमएम में शामिल हुए राज आनंद सिंह एवं उदय सिंह के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं सदस्य इस बैठक में मौजूद रहे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments