Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड का झारखंड पब्लिक स्कूल में वार्षिक महोत्सव संपन्न


धनबाद। बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था के द्वारा लगातार एक सप्ताह से वार्षिक उत्सव की तैयारी चल रही थी तैयारी का समापन 26 जनवरी को किया गया। इस समापन सत्र में अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र भट्ट ने किया।मुख्य अतिथि विद्यालय के डायरेक्टर विप्लव महतो एवं संचालन विद्यालय के गेम शिक्षक राजेश पंडित ने किया। बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के द्वारा लगातार एक सप्ताह सहित तैयारी 26 जनवरी को लेकर किया जा रहा था। तैयारी के दौरान झंडा बांधने का तरीका ,मार्च पास्ट, परेड, रिले दौड़, योग, पिरामिड, नुक्कड़ नाटक, पर्यावरण का संरक्षण, रेल दुर्घटना से कैसे बचा जाए उसे पर नाटक भी किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड पूरे जिले में एक महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षा के क्षेत्र में निभा रही है शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ मानसिक शिक्षा देने का काम स्काउट एंड गाइड के द्वारा किया जाता है इससे मन एकाग्र होता है बुद्धि कुशाग्र होता है और अनुशासन प्रिय छात्र अपने आप को कर पाते हैं। इसलिए स्काउट एंड गाइड की भूमिका आज के स्थिति में अधिक महत्वपूर्ण है सभी घरों में एवं सभी घरों के बच्चों को स्काउट में जरूर भाग लेना चाहिए। 

स्काउट के कार्यक्रम को पूर्ण करने में जिला संगठन आयुक्त शैलेश रंजन मुख्य प्रबंधक मिथिलेश कुमार, स्काउट शिक्षक अशोक पाल, गाइड शिक्षिका रोशनी प्रवीण, काजल कुमारी। आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रहा।

Post a Comment

0 Comments