धनबाद। जदयू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास में मिले। 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने के साथ-साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नीतीश कुमार का नाम दर्ज होने की खुशी में उन्हें बधाई दी। पिंटू कुमार सिंह ने पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को झारखंड आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने उक्त आमंत्रण पर जल्द विचार कर सकारात्मक सूचना देने की बात कही।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments