Hot Posts

6/recent/ticker-posts

किंगस ऑर्गेनिक कैचप के उद्घाटन पर सांसद महोदय से व्यवसायियों को सुरक्षा चक्र प्रदान करने की मांग की गई

 


धनबाद। ऑर्गेनिक खेती से उत्पादित टमाटर से बने बिना लहसुन- प्याज के किंगस ऑर्गेनिक कैचप का उद्घाटन सांसद पशुपति नाथ सिंह ने धनबाद क्लब में किया। इस मौके पर व्यवसायी राजीव शर्मा 2002-2003 वाकये का जिक्र  करते हुए कहा कि उस समय भी धनबाद में खूनी माहौल था तब गुरु जी मास्टर साहब ने उस समय के सीएम को कहा था या तो चाबी लीजिए या सुरक्षा दीजिए। तब मुरारी लाल मीणा धनबाद के एसपी हुआ करते थे इस घटना के बाद 48 घंटे में ही धनबाद में अमन चैन कायम हो गया। एक बार फिर सांसद से उम्मीद है कि वह धनबाद को सुरक्षा घेरा प्रदान करेंगे।

किसने क्या कहा

बुधवार के लॉन्चिंग कार्यक्रम में आप पार्टी के प्रदेश संयोजक डी एन सिंह ने कहा कि धनबाद के किसानों को आगे बढ़ाने का अशोक सिंह का काम प्रशंसनीय है। अखिल भारतीय गुजराती समाज के अध्यक्ष किरीट चौहान ने कहा कि यह ईश्वरीय कार्य है अशोक सिंह ऐसे कार्य करना चाहते थे। गुजराती समाज के जैन लोग प्याज लहसुन नहीं खाते हैं निश्चित यह ऑर्गेनिक कैचप झारखंड के साथ पूरे देश में विख्यात होगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बढ़ रही है और खेती की तरफ लोगों का झुकाव भी हो रहा है। धनबाद में उत्पादित ₹10 प्रति किलो न्यूनतम समर्थन मूल्य देकर अशोक कुमार सिंह ने किसानों की बेहतरी के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया है। जीटा अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि बेहतर प्रोडक्ट के साथ उसकी मार्केटिंग भी उतनी ही आवश्यक है। मेरे घर में किंगस ऑर्गेनिक का केचप नहीं है शायद इसकी मार्केटिंग उतनी नहीं की गई है। विशिष्ट अतिथि धनबाद जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद चौधरी ने कहा कि कॉपरेटिव बैंक कृषि के कार्य में मदद करता है, अशोक  सिंह ने ऑर्गेनिक कैचअप के लिए 80 लाख रुपये लोन लिया था , जिसकी बड़ी राशि उन्होंने लौटा दिया है।  यह जानकर काफी खुशी और प्रसन्नता हो रही है कि धनबाद के किसान धीरे-धीरे समृद्ध हो रहे है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि धनबाद में जैविक ढंग से उत्पादित टमाटर का कैचप तैयार हो रहा है। इसको मैंने खाया भी है, सही में यह बहुत ही स्वादिष्ट है।उन्होंने अशोक कुमार सिंह की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि इस प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए भी सोचे और लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था करे। किंग्स ऑर्गेनिक के संस्थापक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कोयले की राजधानी को नई पहचान देने का प्रयास कर रहा हूं । यहां के युवा का पलायन रुके और वे पुन खेती की ओर लौटे उनका यक्ष लक्ष्य है।

इनकी रही सहभागिता

कार्यक्रम में मंडल समाज के गौतम मंडल, क्रिकेट से जुड़े रहमान, दीपेश याग्निक, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, जोगेंद्र सिंह योगी , अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष राजू दास, मंटू दास,गोपाल धारी, बबलू दास, शैलेंद्र सिंह, अमर तिवारी, अशोक गिरी, बिनय सिंह , मिथिलेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Post a Comment

0 Comments