Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया और आयोजित हुआ निःशुल्क मेडिकल कैम्प

 

धनबाद, 26 जनवरी 2025: एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अस्पताल के सीएमडी गणेश प्रसाद सिंह, निदेशक शिवसेना सिंह और सीईओ डॉक्टर जितेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सीएमडी  गणेशा प्रसाद सिंह ने अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस दौरान आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।

श्री गणेश प्रसाद सिंह ने सभी नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अस्पताल की पूरी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एस.जे.ए. अस्पताल का उद्देश्य हर रोग का इलाज एक ही छत के नीचे प्रदान करना है, ताकि धनबाद के लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।

गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर एस.जे.ए. अस्पताल ने बैंक मोड़ धनबाद में एक निःशुल्क मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया। इस कैंप में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर ने भाग लिया और लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जांच और दवाइयां वितरित की गईं। 

कैंप में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस पहल को सभी ने सराहा और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, और अन्य कर्मचारियों के बीच प्रसाद वितरण और मुँह मीठा करवाकर किया गया। अस्पताल के बाहर भी प्रसाद वितरण किया गया, जिससे गणतंत्र दिवस का यह आयोजन और भी यादगार बन गया।

Post a Comment

0 Comments