Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राज्य विद्युत नियामक आयोग के जन सुनवाई में जेबीवीएनएल ने बिजली दर में 60% वृद्धि का दिया प्रस्ताव, उपभोक्ताओं ने किया जोरदार विरोध





धनबाद। कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में शुक्रवार की दोपहर विद्युत वितरण दर निर्धारण को लेकर राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जन सुनवाई की। इस दौरान जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने कहा की  बेहतर आपूर्ति के लिए दर वृद्धि जरुरी हैं। बिजली दर वृद्धि को बेहतर आपूर्ति और उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए आवश्यक बताया। बिजली दर में करीब 59% वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है। जिसमें शहरी घरेलू दर 6.85 से बढ़ाकर 10.30 रुपये और ग्रामीण दर 6.70 से 10.20 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है। सुनवाई के दौरान धनबाद के उपभोक्ताओं तथा विभिन्न एसोसिएशन ने बिजली दर में वृद्धि का विरोध किया। कहा कि घाटे के मूल कारणों के प्रति विभाग कोई कदम नहीं उठता। बस घाटा दिखते हुए दर बढ़ाने का प्रस्ताव भेज दिया जाता है। वर्तमान में प्रस्तावित वृद्धि उचित नहीं है। इसपर आयोग के सदस्य ने जेबीवीएनएल को कहा कि आप आधारभूत संरचना को बढ़ाते जा रहे हैं। पर अपने ग्राहक और डिमांड नहीं बढ़ा पा रहे, जिसकी वजह से घाटा हो रहा। इसके साथ ही लंबे पॉवर कट से भी घाटा हो रहा है। हालत ऐसे रहे तो उपभोक्ता दूसरी बिजली कंपनियों का विकल्प तलाशेंगे।





आयोग रांची में शनिवार 28 फरवरी को अंतिम सुनवाई कर सभी जगह से ली गई आपत्तियों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। सुनवाई के दौरान जेबीवीएनएल के कार्यकारी निदेश अरविन्द कुमार, रेवन्यू मंतोष मणि सिंह, जीएम कमर्शियल  संजय सिंह, धनबाद एरिया बोर्ड के जीएम अशोक कुमार सिन्हा, अधीक्षण अभियंता  एसके कश्यप सहित अन्य मौजूद थे। लोगों ने कहा कि किसी कीमत पर बिजली बिल बढ़ोत्तरी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका जोरदार विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे।



Post a Comment

0 Comments